आमेट नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह कल
सुबह 9 बजे प्रभु जय सिंह श्याम के दर्शन के बाद रैली निकाली जाएगी, जिसके बाद पालिका कार्यालय पर शपथ ग्रहण होगा।

आमेट। गुरुवार, 24 सितंबर को आमेट नगरपालिका बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे प्रभु जय सिंह श्याम के दर्शन से होगी। इस दौरान विधायक सुरेन्द्र सिंह जी राठौड़, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश सरणोत, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, समस्त नवनिर्वाचित पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि सहित आमजन उपस्थित रहेंगे।
प्रभु जय सिंह श्याम के दर्शन के बाद सभी रैली के रूप में आमेट नगर पालिका के नवगठित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना होंगे। प्रातः 10 बजे आमेट नगर पालिका कार्यालय के बाहर भव्य समारोह में नवनिर्वाचित बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
