आमेट नगर पालिका चुनाव में स्काउट-गाइड वॉलंटियर संभालेंगे दिव्यांग मतदाताओं की सेवा
आमेट नगर पालिका चुनाव में स्काउट-गाइड वॉलंटियर 9 सितम्बर को बूथों पर असहाय और दिव्यांग मतदाताओं की निःस्वार्थ सेवा करेंगे।

तस्वीर में वर्दीधारी स्काउट और गाइड छात्र एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान जमीन पर बैठे हुए हैं।
नगर निकाय चुनाव के तहत आमेट उपखंड क्षेत्र में आने वाले विद्यालयों के स्काउट्स और गाइड्स छात्र-छात्राओं ने वॉलंटियर के रूप में सेवाएं देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में आमेट की मॉडल स्कूल, राजकीय महात्मा गांधी तख्तमल कछारा विद्यालय, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और पीएम श्री आमेट विद्यालय के स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
स्थानीय संघ सचिव गिरिराज डाकोत ने छात्र-छात्राओं को नगर पालिका चुनाव में वॉलंटियर की भूमिका के लिए प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षित स्काउट एवं गाइड 9 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक आमेट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बूथों पर असहाय, विकलांग, अंधे, बहरे और गूंगे मतदाताओं की निःस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान आरपी रतनलाल ने सभी स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं को बताया कि वे बिना किसी प्रलोभन के सभी मतदाताओं को चुनाव बूथ केंद्रों पर व्यवस्थित रूप से भेजने का कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्काउटर गोरी शंकर पारीक, स्थानीय संघ सचिव गिरिराज डाकोत, आरपी रतनलाल, सीबीईओ कार्यालय कार्मिक श्यामलाल सहित सभी विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नगर पालिका चुनाव के दौरान वॉलंटियर के रूप में स्काउट एवं गाइड की सेवाएं मतदान केंद्रों पर जरूरतमंद मतदाताओं को सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
