नगरपरिषद चुनाव में मुस्लिम समाज की अनदेखी और उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राजसमंद जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह टोडासरा और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार को भेजा है।

अब्दुल सत्तार शाह ने इस्तीफे में बताया कि वे विगत 80 वर्षों से कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने एनएसयूआई, सेवादल, यूथ कांग्रेस एवं वर्तमान में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि नगरपरिषद चुनाव 2021 में भी उन्हें नजरअंदाज किया गया था। इस बार भी नगरपरिषद चुनाव में पहले की तरह ही उन्हें नजरअंदाज किया गया है। मुस्लिम समाज की अनदेखी और सही प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नाराज अब्दुल सत्तार शाह ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राजसमंद जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

अपने इस्तीफे के माध्यम से उन्होंने नगरपरिषद चुनाव में लगातार नजरअंदाज किए जाने को पद छोड़ने का प्रमुख कारण बताया है। उनके इस्तीफे से नगरपरिषद चुनाव में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस संगठन के भीतर उठे असंतोष का मामला सामने आया है।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story