आमेट में नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए समीक्षा बैठक आयोजित की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल आमेट प्रवास पर रहे और चुनाव प्रबंध समिति के साथ संवाद कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में गजेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में प्रभावी जनसंपर्क करने और बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी के साथ आम मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में सक्रियता से उतरने को कहा।

बैठक में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, चुनाव सब प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, जिला महामंत्री रमन कंसारा, नगर अध्यक्ष राधेश्याम खटीक, हरि सिंह राव सहित प्रत्येक वार्ड के प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित रहे।

नगर पालिका चुनाव को लेकर आयोजित यह समीक्षा बैठक भाजपा की वार्डवार जनसंपर्क और बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण रही।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story