राजस्थान सरकार की ओर से शुरू किए गए मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के क्रम में नगर पालिका आमेट द्वारा विभिन्न वार्डों में वार्ड सभा शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के शुरुआती चरणों में नगर पालिका आमेट ने वार्ड संख्या 1, 2 व 3 के लिए क्रमशः बाहर का अखाडा, हनुमान जी मन्दिर व शनि मन्दिर के पीछे शिविर आयोजित किए। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड संख्या 4, 5 व 6 के लिए क्रमशः पंचायती नोहरा, चन्दु बावडी व राम चौक में आयोजन संपन्न हुआ। इन शिविरों में सभी वार्डों के आमजन के साथ-साथ जनप्रतिनिधिगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र के विकास हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव व्यक्त किए।

जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और भावी विजन

वार्ड सभा के समापन के बाद अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु द्वारा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए "जल्द से जल्द वार्ड की समस्त समस्या का निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये।" इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय आकांक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत शहर के प्रत्येक वार्ड में जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, सडकें, सीवरेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए एक डायनामिक प्रोफाइल तैयार की जाएगी।

वर्ष 2047 तक के विकास का मास्टर प्लान

अभियान के दौरान जनसांख्यिकी, आर्थिक, बुनियादी सुविधाओं तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक जानकारी एकत्र कर अल्पकालीन (03 वर्ष), मध्यकालीन (08 वर्ष), एवं दीर्घकालीन योजना (वर्ष 2047 तक) के अनुसार विकास प्रस्ताव पारित किये जाएगें। इस दूरगामी दृष्टिकोण के तहत हर वार्ड का अलग-अलग मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जो सीधे तौर पर 2047 तक 'विकसित राजस्थान' के विजन से जुड़ेगा।

प्रशासनिक टीम एवं आगामी शिविर की सूचना

प्रशासक गोविन्द सिंह रतनू एवं अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु के नेतृत्व में वार्ड निरीक्षण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में कोमल नरूका (क.अ.), बलवंत सिंह राठौड (व. सहा.), कृष्णाकान्त शर्मा (क. सहा.), अभिषेक और हरिओम शर्मा (क.त. सहा) व अन्य नगर पालिका कर्मचारीगण शामिल किए गए हैं। नगर पालिका आमेट का आगामी शिविर वार्ड संख्या 07, 08 व 09 का दिनांक 02.04.2026 को होलीथान में आयोजित किया जाएगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story