आमेट नगर में श्री जयसिंह श्याम गोशाला के संस्थापक सदस्य एवं 14 वर्ष तक सचिव रहे मोहन लाल दक की स्मृति में परिजनों ने गौमाताओं को लपसी खिलाई। दक का 5 जुलाई को देवलोक गमन होगा।

मोहन लाल दक की स्मृति में मंगलवार अमावस्या के अवसर पर परिजनों द्वारा 651 किलोग्राम लपसी बनाकर गौमाताओं को खिलाई गई। इस आयोजन में दक के परिजनों सहित गोशाला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस दौरान दक के परिजन अनिल कुमार, अशोक कुमार, अक्षय कुमार, ऊषा देवी, शांता देवी तथा श्री जयसिंह श्याम गोशाला समिति अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी, व्यवस्था मनोहर लाल शर्मा, सचिव मदन लाल पुरोहित, दिनेश सरनोत, प्रकाश, मिश्री लाल गांधी, अनिल मुनोत, अनीता देवी आदि उपस्थित थे।

मोहन लाल दक की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम गोशाला से जुड़े उनके लंबे योगदान को याद करते हुए संपन्न हुआ, जिसमें परिजनों और गोशाला समिति के सदस्यों ने सहभागिता की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story