आमेट। निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डाला का खेड़ा में कक्षा 8 में अध्ययनरत 19 विद्यार्थियों में से 19 के ही पास होकर विद्यालय का 100% परीक्षा परिणाम रखने पर सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर माला पहनाकर, तस्वीर, ओर पेन डायरी देकर पीओ माद देवीलाल खटीक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए अपनी पढ़ाई को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया तथा अपने विद्यालय, गुरुजनों तथा गांव का नाम रोशन करते रहने की प्रेरणा दी।

संस्था प्रधान और अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय के इस गौरवपूर्ण अवसर पर संस्था प्रधान हीराराम चौधरी ने भी शुभकामनाओं के साथ अच्छी पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया तथा विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रखने पर बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच लक्ष्मणदास वैष्णव ने भी बालकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

स्नेह भोज और ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति

समारोह को यादगार बनाने के लिए विद्यालय स्टाफ की ओर से स्नेह भोज की व्यवस्था भी रखी गई जिसमें सभी को दाल बाटी चूरमा का रसास्वादन करवाया गया। विद्यालय के परीक्षा परिणाम में सफलता के इस उत्सव पर एसएमसी अध्यक्ष रघुनाथ गुर्जर, राजेश हरसोलिया, मेघराज सिंह, पार्वती, कंचन बुनकर, शारीरिक शिक्षक श्रवण खटीक, भंवर लाल खटीक, छात्राध्यापिका संजना गुर्जर ओर मुस्कान शाह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे हैं।

प्रमुख उद्बोधन एवं संदेश

पीओ माद देवीलाल खटीक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "अपनी पढ़ाई को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया तथा अपने विद्यालय, गुरुजनों तथा गांव का नाम रोशन करते रहने की प्रेरणा दी।" वहीं संस्था प्रधान हीराराम चौधरी ने उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए "अच्छी पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया तथा विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रखने पर बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story