आमेट। विगत करीब 2 माह से अधिक समय से मादडी चौराहे से लेकर आमेट वाया लावासरदारगढ़ होकर सड़क के डामरीकरण कार्य के चलते लंबा समय बीत जाने के बावजूद अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इस बीच ठेकेदार द्वारा डामरीकरण के नाम से रोड को बीच में डामर को मशीनों से हटाकर तार-तार कर दिया गया है।

जर्जर सड़क से बढ़ती दुर्घटनाएं और तकनीकी समस्या

सड़क मार्ग को छलनी किए जाने से रोड में से निकले गिट्टी कंकर के कारण एक ओर जहां अब तक कई वाहन पंचर तक हो चुके हैं, तो अनेक दो पहिया वाहन इस मार्ग से निकलते हुए फिसल चुके हैं। अनेक जगह इस सड़क की दुर्दशा विगत लंबे समय से बनी हुई है। ठेकेदार द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण इसका खामियाजा ग्रामीण व वाहन चालक भुगत रहे हैं।

ग्रामीणों की परेशानी और प्रशासन से मांग

ग्रामीणों ने बताया कि "अब तक अनेकों वाहन इस जर्जर सड़क से पंचर तक हो चुके हैं तथा दो पहिया वाहन चालकों का तो यहां से निकलना भी दुश्वार हो रखा है।" क्षेत्र की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है और लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने एक बार फिर मांग की है कि तुरंत प्रभाव से बंद पडे इस कार्य को आरंभ किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story