आयोजन एवं स्थान

आमेट। संत श्री आशारामजी आश्रम द्वारा प्रेरित श्री योग वेदान्त सेवा समिति व युवा सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाना, आमेट में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।

पूजन विधि

  • बच्चों ने अपने माता-पिता, अभिभावकों व गुरुजनों को तिलक लगा, अक्षत व पुष्प चढ़ा प्रसाद खिलाया।
  • माला पहना उनकी आरती उतार कर माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रमुख विचार एवं संदेश

समिति प्रवक्ता बालेश्वर भाई ने बताया, "ईश्वर कुछ खुशनसीबों को माता-पिता के प्यार की दौलत देते हैं, ईश्वर का प्रसाद समझ उन्हें आदर दें व उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए मातृ-पितृ पूजन दिवस की शुरुआत की।"

श्री मनोज जी शर्मा ने बताया कि "पाश्यात्य सभ्यता के दुष्प्रभाव में जकड़े जा रहे हमारे युवा वर्ग के सही मार्गदर्शन के लिए पूज्य बापूजी की माता-पिता का पूजन दिवस एक असरदारक शुरुआत है।"

उपस्थिति

इस दौरान 50 से अधिक माता-पिता व 250 बच्चे उपस्थित रहें।



Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story