आयोजन स्थल एवं विवरण

  • शहीद नारायण लाल गुर्जर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिनोल
  • रेबारियों की ढाणी
  • आमेट तहसील के मालीखेड़ा

कार्यक्रम मे बच्चों ने अपने माता-पिता, अभिभावकों व गुरुजनों को तिलक लगाकर, अक्षत व पुष्प चढाकर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा उन्हें माला पहनाकर आरती उतारी।


समिति का संदेश

समिति प्रवक्ता डॉ. जेताराम चौधरी ने बताया कि "ईश्वर कुछ खुशनसिबो को माता-पिता के प्यार की दौलत देते हैं, ईश्वर का प्रसाद समझ उन्हें आदर दे व उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए लिए संत श्री आशारामजी बापू ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की शुरुआत की।"


अभिभावकों की प्रतिक्रिया

अभिभावकों ने बताया कि पाश्यात्य सभ्यता के दुष्प्रभाव में जकड़े जा रहे हमारे युवा वर्ग के सही मार्गदर्शन के लिए पूज्य बापूजी द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति की माता-पिता का पूजन दिवस एक असरकारक शुरुआत है।

इस दौरान बच्चें व माता - पिता भाव विभोर हो गए।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story