आमेट में महावीर इंटरनेशनल संस्था की ओर से आयोजित चर्म रोग निदान शिविर में 120 मरीजों की जांच कर उन्हें त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार और बचाव के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को तेरापंथ सभा भवन में आयोजित शिविर में अहमदाबाद के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरांश शाह एवं शीला शाह ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार रियायती दरों पर दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा “भावना दिन-रात मेरी, सब सुखी संसार हो” प्रार्थना के सामूहिक संगान के साथ हुआ। इसके बाद मंच पर विशेष आमंत्रित अतिथि नगरपालिका चेयरमैन दिनेश सरणोत, उपचेयरमैन राजेश पालीवाल, तेरापंथ सभा के कार्याध्यक्ष निर्मल गेलड़ा, पार्षद रमण कंसारा, राजसमंद जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता, जॉन कोषाध्यक्ष ललित ढिलीवाल, संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, सचिव वीर सतीश सोनी तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरांश शाह एवं शीला शाह ने स्थान ग्रहण किया।

कार्यक्रम में अग्रिम पंक्ति में पूर्व अध्यक्ष वीर हस्तीमल पामेचा, जॉन ई-चौपाल प्रभारी वीर सुभाष कोठारी, मेंबर डेवलपमेंट प्रभारी वीर नरेंद्र बडोला, दिनेश शर्मा, मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़, मंत्री मनीषा डांगी, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी हिरण एवं मंत्री संगीता चंडालिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। जॉन सचिव ज्ञानेश्वर मेहता ने शिविर की उपयोगिता एवं उद्देश्य की जानकारी दी।

शिविर में खुजली, मुंहासे, दाद-खाज, एक्जिमा, गर्मी से होने वाले दाने, पैरों की त्वचा फटने, मस्से, गांठ तथा हाथ-पैरों की त्वचा से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं में सफेद पानी की समस्या तथा बालों में रूसी, सिर में खुजली, मुंहासे और बाल झड़ने जैसी समस्याओं के संबंध में भी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में आए मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार रियायती दाम पर दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर संस्था कोषाध्यक्ष वीर ललित कुमार छाजेड़, वीर पारसमल पामेचा, वीर महेंद्र कुमार हिरण, वीर मनीष जैन, वीर मनीष ढिलीवाल, वीर मुकेश चपलोत, वीर भीखम खाब्या, वीर मनसुखलाल बंब, वीर कमलेश कोठारी, वीर सुशील सूर्या, वीर पवन कच्छारा, रमेश गेलड़ा, मैत्री वीरा अंजू कोठारी एवं वीरा प्रकाश देवी ढिलीवाल, वीरा निर्मला कोठारी सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था की ओर से विशेष अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव वीर सतीश सोनी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन तथा शिविर संबंधी जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी। शिविर के माध्यम से आमेट में त्वचा संबंधी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच, परामर्श और रियायती दरों पर दवाइयां प्राप्त करने का अवसर मिला।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story