आमेट में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा द्वारा नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मैत्री वीरा की सभी बहनों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संदेश दिया गया।

मैत्री वीरा अध्यक्ष मनीषा छाजेड़ ने कहा कि आज सभी लोग केवल एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने के उद्देश्य से एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के सच्चे रक्षक हैं। वे हमें ऑक्सीजन, छाया और फल प्रदान करते हैं तथा पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले कल को सुरक्षित बनाना है तो आज अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।

इस अवसर पर मंत्री मनीषा डांगी ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पौधे को नियमित पानी देना, उसकी सुरक्षा करना और उसके बड़े होने तक संरक्षण देना ही सच्चा वृक्षारोपण है। एक छोटा-सा पौधा आगे चलकर विशाल वृक्ष बनता है, जो अनेक पीढ़ियों को लाभ पहुंचाता है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि अपने जीवन में ऐसे वृक्ष लगाएं, जो उनके बाद भी उनकी यादों को जीवित रखें। उन्होंने कहा कि धरती को सदैव हरी-भरी बनाए रखना ही उसके प्रति सच्ची सेवा है।

कार्यक्रम के दौरान कमला रानी भरसारिया, सुशीला देवी लोढ़ा, सुनीता गेलड़ा, सुमिता चोरडिया, अनीता छाजेड़, प्रकाश देवी ढिलीवाल और लीला देवी ढिलिवाल सहित अन्य ने भी कहा कि वृक्षारोपण से आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा, स्वस्थ और सुंदर भविष्य तैयार किया जा सकता है। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story