माद उमावि परिसर में लगाए गए 25 फलदार पौधे, विद्यार्थियों और स्टाफ ने संभाली देखभाल की जिम्मेदारी
आमेट के निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य देवीलाल खटीक के सहयोग से 25 फलदार पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रिगार्ड लगाए गए हैं, जबकि उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी स्टाफ और विद्यार्थियों ने अपने जिम्मे ली है।

आमेट के निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य देवीलाल खटीक के सहयोग से विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, केले और सीताफल के कुल 25 फलदार पौधे स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता प्रदीप कुमार शर्मा, कैलाश चंद्र सोलंकी, नव रतन जांगिड़ एवं बुद्धि प्रकाश मीणा, अध्यापक प्रेम सागर बुनकर, धर्मपाल, बृजमोहन गुर्जर, दुष्यंत कुमार बैरवा, दयालाल लखारा, रामलाल सुथार, रामचन्द्र रैगर, खालिद मोहम्मद शेख, मिठू सिंह रावत तथा कुक कम हेल्पर गहर कंवर और सीमा गुर्जर सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर में लगाए गए सभी पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पौधे पर ट्रिगार्ड भी लगाए गए। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मिलकर संभालने का संकल्प लिया, जिससे पौधों का बेहतर संरक्षण और विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
