आमेट में वृद्धजन अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, अधिकारों की दी जानकारी
राजसमंद के आमेट में नरेगा स्थलों पर वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों और भरण-पोषण के दायित्वों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

राजसमंद के आमेट स्थित नरेगा स्थल पर विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर आयोजित विधिक शिविर में उपस्थित ग्रामीण और पैरालीगल वॉलेन्टियर। (153 characters)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद के निर्देशों की अनुपालना में आमेट में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर संपन्न हुआ।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति आमेट की अध्यक्ष सुश्री प्रियंका चौहान के मार्गदर्शन में पैरालीगल वॉलेन्टियर (अधिकार मित्र) हेमराज बलाई एवं कुन्दन रेगर द्वारा नरेगा स्थल बरजाल तथा नरेगा स्थल गोपालपुरा पर शिविर लगाए गए। इन शिविरों के दौरान उपस्थित लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि वृद्धजनों के साथ होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार को रोकना आवश्यक है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। शिविर में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण को संतान का कानूनी एवं नैतिक दायित्व बताया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बुजुर्ग समाज के अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं, इसलिए उनका सम्मान और देखभाल सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं श्रमिक वर्ग को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा, जिससे समाज में सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को और मजबूती मिल सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
