आमेट। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशन तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अल्का शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद भारत भूषण पाठक एवं विजय टाक, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति आमेट के निर्देशानुसार नालसा जागृति स्कीम, 2025 के अंतर्गत “सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य” थीम पर व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

इसी क्रम में अधिकार मित्र जगदीश मेघवाल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढेलाणा तथा कविता प्रजापत द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घोसुण्डी में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में “सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य” विषय पर विशेष रूप से पोक्सो एक्ट 2012 संबंधी विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों को कानून के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बालकों एवं बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से संरक्षण से जुड़े विधिक प्रावधान, शिकायत निवारण तंत्र, उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाएं तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों और उससे संबंधित कानूनी पहलुओं पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे बच्चों में अधिकारों के प्रति सजगता बढ़े।

यह अभियान न केवल विधिक साक्षरता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव को भी सुदृढ़ कर रहा है, जिससे समाज में जागरूकता और सुरक्षा का वातावरण विकसित हो सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story