आमेट नगर के नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में जलदाय विभाग के सामने स्थित गांधी कॉलोनी/कुम्भा नगर में नाला निर्माण कार्य बंद होने से महाकालेश्वर मंदिर आने-जाने वाले दशंनाथियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधूरा पड़ा निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में 181 पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के बाद नाला निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया, लेकिन कुछ समय बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया। उनका कहना है कि प्रशासन इस मामले में अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहा है।

बरसात का मौसम होने के कारण अधूरा पड़ा नाला दुर्घटना की आशंका को और बढ़ा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो किसी भी समय अनहोनी घटना हो सकती है।

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से बंद पड़े नाला निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में देरी के कारण कोई अनहोनी घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story