आमेट जयसिंह श्याम गोशाला में कोठारी परिवार ने किया 25 क्विंटल हरा घास अर्पित
मुंबई प्रवासी महेश चंद्र कोठारी के परिवार ने गो यार्ड पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से गायों को खिलाया चारा, गोशाला समिति को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।

आमेट स्थित श्री जयसिंह श्याम गोशाला के यार्ड में ज़मीन पर बिखरा हुआ हरा घास खातीं गाएं।
मंगलवार को आमेट स्थित श्री जयसिंह श्याम गोशाला में गौसेवा का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब महेश चंद्र कोठारी पिता स्वर्गीय मूलचंद जी कोठारी (हाल मुम्बई) द्वारा गौमाता को 25 क्विंटल हरा घास अर्पित किया गया।
जानकारी के अनुसार, कोठारी परिवार द्वारा गो यार्ड में पहुंचकर स्वयं सेवा भाव के साथ गौमाता को हरा घास खिलाया गया। इस अवसर पर 5100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की गई। यह सेवा कार्य मंगलवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें गौसेवा के प्रति परिवार की आस्था और समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस दौरान गोशाला समिति के सचिव मदन लाल पुरोहित तथा व्यवस्थापक मनोहर लाल शर्मा ने कोठारी परिवार के इस योगदान और सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
