आमेट जैन युवा ग्रुप के अध्यक्ष बने सुदीप छाजेड़, नई टीम घोषित
पशुपतिनाथ आड़ावाडा में आयोजित अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन कर विनोद चंडालिया को मंत्री चुना गया।

आमेट में जैन युवा ग्रुप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुदीप छाजेड़।
आमेट में जैन युवा ग्रुप का वार्षिक अधिवेशन पशुपतिनाथ आड़ावाडा पर आयोजित किया गया। अधिवेशन में नवीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से सुदीप छाजेड़ को अध्यक्ष और विनोद चंडालिया को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
ग्रुप के संरक्षक अशोक गेलडा एवं ललित डागी की अध्यक्षता में अधिवेशन की शुरुआत हुई। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुदीप छाजेड़ ने गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष महावीर हिरण एवं ज्ञान बाटिया ने अपनी कार्यकारिणी को भंग किया।
नवीन वर्ष के लिए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से सुदीप छाजेड़ को अध्यक्ष तथा विनोद चंडालिया को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिवेशन का संचालन मुकेश चपलोत ने किया। इस अवसर पर जैन युवा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
