आमेट के जय सिंह श्याम मंदिर में 24 घंटे की अखंड रामधुन और विशेष महाआरती
श्री राम जन्मोत्सव पर राम चौक में ग्रामवासियों के सहयोग से भक्तिमय आयोजन, प्रभु का भव्य श्रृंगार और गुरुवार दोपहर होगी महाआरती।

आमेट के ऐतिहासिक प्रभु श्री जय सिंह श्याम मंदिर प्रांगण में श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखंड रामधुन करते श्रद्धालु और सजा हुआ राम चौक।
आमेट, नगर के आराध्य प्रभु श्री जय सिंह श्याम जी के मंदिर प्रांगण राम चौक में श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 24 घंटे की अखंड रामधुन का शुभारंभ बुधवार प्रातः विधि-विधान के साथ किया गया, जिसका समापन गुरुवार को विधिवत रूप से होगा।
भक्तिमय संकीर्तन और गूंजते जयकारे
आयोजन के तहत मंदिर परिसर में लगातार 24 घंटे तक श्रीराम नाम का संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन किया जा रहा है। जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग ले रहे है। आयोजन के दौरान भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।
भव्य श्रृंगार और मंदिर की सजावट
श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा नगर के आराध्य प्रभु श्री जय सिंह श्याम जी का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के तहत गुरुवार दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
जनसहभागिता और सामाजिक संदेश
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है। आयोजन समिति के अनुसार इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग ले रहें हैं। आमेट नगर में आयोजित यह अखंड रामधुन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम न केवल आस्था और भक्ति का प्रतीक बने, बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द का भी संदेश दे रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
