स्वस्थ जीवनशैली और योग के प्रति जनजागरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमेट में रविवार, 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उपखंड स्तरीय आयोजन किया जाएगा। आयुष विभाग राजस्थान सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम तुलसी अमृत विद्यापीठ के खेल मैदान में प्रातः 6:30 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा विभिन्न विभागों, संस्थाओं और आमजन से बड़ी संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. कपिल बेरवा एवं योगाचार्य विष्णु सिंह भाटी ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रार्थना के साथ होगा, जिसके पश्चात निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक रूप से योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा।

आयोजन में उपखंड प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में खंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय विधायक, नगर एवं ब्लॉक स्तरीय जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, नगर के प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य तथा पुलिस, जलदाय, चिकित्सा और राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

इसके अतिरिक्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षक-विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, नगर में कार्यरत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य तथा उपखंड स्तरीय विभागों के कार्मिक भी योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। आयोजन के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

योगाचार्य विष्णु सिंह भाटी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष विभाग द्वारा पिछले 50 दिनों से काउंटडाउन योगाभ्यास शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इस दौरान प्रतिदिन तुलसी अमृत विद्यापीठ के खेल मैदान में योगाभ्यास कराया गया। शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर आगामी मुख्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

आयुष विभाग ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देगा, बल्कि समाज में योग के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story