आमेट नगर के भीलवाड़ा रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में नगर पालिका की बेसकीमती भूमि पर अवैध कब्जा कर व्यावसायिक दुकानों के निर्माण का मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू ने बताया कि पालिका को सूचना प्राप्त हुई थी कि इंदिरा कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर नगर पालिका की भूमि पर अतिक्रमण कर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान सामने आया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी मांगीलाल पुत्र रामलाल गुर्जर द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। स्थिति स्पष्ट होते ही पालिका टीम ने तत्काल निर्माण कार्य बंद करवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा संबंधित स्थल पर नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें निर्माणकर्ता को भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नगर पालिका की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नगर में किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story