आमेट: अवैध निर्माण पर नगर पालिका सख्त, अतिक्रमणकारी को थमाया नोटिस
नगर पालिका आमेट ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आईडीएसएमटी कॉलोनी निवासी को तीन दिन में दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं।

आमेट नगर पालिका प्रशासन ने आईडीएसएमटी कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण और मकान निर्माण के मामले में संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
गर पालिका आमेट ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में पालिका प्रशासन ने आईडीएसएमटी कॉलोनी, देवगढ़ रोड निवासी शांतिलाल पुत्र नारायण सरगरा को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जारी नोटिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति द्वारा नगर पालिका की भूमि पर अवैध एवं अनाधिकृत रूप से मकान निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। यह कार्रवाई 5 मई 2026 को नगर पालिका की सफाई जमादार की मौका रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें निर्माण कार्य पाए जाने की पुष्टि हुई है।
पालिका प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नोटिस प्राप्त होने के तीन दिन के भीतर संबंधित भूमि के स्वामित्व से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं। निर्धारित समयावधि में जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके साथ ही नगर पालिका ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया है कि नोटिस की तामील सुनिश्चित कर मौके पर चस्पा किया जाए। इस सख्त कार्रवाई से नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है, जिससे प्रशासन की सक्रियता और सख्ती स्पष्ट रूप से सामने आई है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
