आमेट के उपजिला चिकित्सालय में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाकर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वर्तमान में एचपीवी वैक्सीन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्वयं पहल की है।

वरिष्ठ चिकित्सकों ने निभाई जिम्मेदारी, भ्रांतियों को नकारा

उपजिला चिकित्सालय आमेट में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरीन कुमार एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. सुरेश चांदोलिया ने अपनी बेटियों का अभियान के तहत वैक्सीनेशन करवाया। इस अवसर पर डॉ. सरीन कुमार ने बताया कि "सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा एचपीवी वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं जिनमें कोई तथ्य नहीं है। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अति आवश्यक है।" उन्होंने अपनी बेटी आद्या के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

अभिभावकों से अपील और अभियान की उपलब्धता

इसी प्रकार दन्त चिकित्सक डॉ. सुरेश चांदोलिया ने अपनी बेटी एंजल को एचपीवी वैक्सीन लगवाई और कहा कि "सभी जिम्मेदार अभिभावक जिनकी 14 वर्ष की बेटियां हैं, सभी को एचपीवी वैक्सीन लगवाना चाहिये।" इस टीकाकरण के दौरान बीसीएमओ डॉ. रामप्रताप एवं ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी सरिता जैन भी उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. हेमन्त कुमार बिन्दल ने जानकारी दी कि एचपीवी वैक्सीन जिले में चयनित 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 3 उपजिला चिकित्सालयों एवं 1 सेटेलाईट हॉस्पिटल में लगाई जा रही है।

पात्रता और सुरक्षा का आश्वासन

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश मीणा ने स्पष्ट किया कि 14 वर्ष की बालिकाएं जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है परन्तु 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है, ऐसी सभी बालिकाओं को टीका लगाया जायेगा। उन्होंने आगे यह भी आश्वस्त किया कि "यह वैक्सीन लाभार्थी बच्चियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story