आमेट के नदी दरवाजा स्थित चंद्रभागा नदी तट पर स्थित हजरत गुलाब शाह बाबा के 28वें सालाना उर्स के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरुवार 16 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे दरगाह शरीफ आमेट पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। सद्दीक मोहम्मद उर्फ लाला भाई मंसुरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में उर्स के सफल संचालन और तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में दरगाह कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य और लंगर ग्रुप के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन के महत्व को देखते हुए दरगाह प्रबंधन ने उर्स की तैयारियों में सहयोग देने के इच्छुक आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव दें और आयोजन को भव्य बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करें।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story