आमेट। हरित रक्षाबंधन के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम भादला ग्राम पंचायत जिलोला की चारागाह विकास नर्सरी में किया गया। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और ग्रामवासियों की उपस्थिति में नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पेड़ बचेंगे तो जीवन बचेगा और प्रकृति सुरक्षित होगी तो भविष्य सुरक्षित होगा। कार्यक्रम में बहन-बेटियों ने पौधारोपण कर सभी पौधों को रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान रक्षाबंधन को भाई-बहन के स्नेह एवं संरक्षण के पर्व के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संरक्षण का अवसर बताया गया।

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में विकास अधिकारी राजेश जैन, पंचायत समिति आमेट, प्रशासक रामलाल गुर्जर, जिलोला, पूर्व सरपंच तेज सिंह चुंडावत लिकी, भीमराज बैरवा, चुन्नीलाल कुमावत, नंदलाल पालीवाल, नारायण माली, लक्ष्मण लाल बैरवा, रमेश चंद बैरवा, शांतिलाल उपाध्याय, जगदीश सिंह चुंडावत, प्रमोद दशोरा सहायक विकास अधिकारी, राम बिंद्रा सिंह कनिष्ठ अभियंता, मनोज कुमार ग्राम विकास अधिकारी, अशोक सुखवाल, पिंटू पालीवाल, रूप सिंह, अशोक उपाध्याय और चंद्रा भील सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी घनश्याम सिंह राव ने किया। हरित रक्षाबंधन के इस आयोजन में पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण को रक्षाबंधन के पर्व से जोड़ा गया और प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story