आमेट। ज्ञानोदय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम महाविद्यालय के निदेशक दिनेश शर्मा के कुशल निर्देशन में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य स्वयं से पहले सेवा की भावना विकसित करना है। इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध होता है।

शिविर प्रभारी कलावती पालीवाल ने शिविर का संचालन किया। उन्होंने एक दिन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं के अनुशासन और समर्पण की सराहना की।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता और योग अभ्यास जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इसके साथ ही सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

शिविर में महाविद्यालय के डिंपल कंवर, खुशबू कंवर, मोनिका, निकिता, पूजा गुर्जर, खुशी कंवर, सीता रेगर, नरेंद्र कंवर, पूजा कंवर, ललिता रेगर, रेणु रावत, रामेश्वर, लादू लाल रेगर, गुड़िया सालवी, माया सालवी, राजू सालवी, सत्यनारायण सालवी, ममता सालवी, राहुल, कैलाश, यश, निर्मला, खुशबू, किरण आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के ईश्वर लाल खटीक और कलावती पालीवाल भी उपस्थित रहे।

एनएसएस विशेष शिविर में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों की समाज सेवा, जागरूकता और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी सहभागिता सामने आई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story