आमेट। नगर में शुक्रवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब 31 फीट ऊँचा और लगभग 1011 किलो वजनी सप्तधातु से निर्मित विशाल त्रिशूल को ट्रक में सजाकर गुजरात के मीनावाड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध चमत्कारी दशामाता मंदिर के लिए रवाना किया गया। यह त्रिशूल आमेट निवासी श्रद्धालु रोनक गवारिया द्वारा माता जी को अर्पित किया जा रहा है।

श्रद्धा और संकल्प की पूर्णता

रोनक गवारिया ने बताया कि "उनके मन में लंबे समय से दशामाता जी को त्रिशूल अर्पित करने की श्रद्धा थी, जो अब माता की कृपा से पूर्ण हुई है।" शुक्रवार को त्रिशूल के पूर्ण निर्माण के बाद उसे ट्रक में लाकर उनके निवास स्थान पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान डीजे पर भजनों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

शुभ मुहूर्त में यात्रा का प्रस्थान

शनिवार प्रातः 4 बजे शुभ मुहूर्त में त्रिशूल यात्रा विधि-विधान के साथ रवाना हुई। यह यात्रा लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय कर गुजरात के मीनावाड़ा पहुंचेगी, जहां दशामाता रानी के मंदिर परिसर में त्रिशूल की स्थापना की जाएगी।

धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की सहभागिता

इस धार्मिक आयोजन में गोर्धनलाल, उत्तमचंद, शंकरलाल, प्रकाशचंद्र, हरलाल, रोहित, पुनमचंद, मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार, रतनलाल, श्रवणलाल, राजकुमार, राहुल, सुरेश कुमार सहित अनेक धर्मप्रेमी महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान आमेट नगर भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया तथा यह अनोखी पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story