आमेट में मेरा युवा भारत राजसमंद के तत्वाधान में सूर्यवंशी महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल लिकी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हुआ। उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरे इन दो दिनों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह चुंडावत, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने की, जबकि बबरी सिंह, हेमराज गुर्जर, संजीव कुमार देव, गणपत सुथार, गोविंद पालीवाल और राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत-सत्कार किया गया।

प्रतियोगिता में वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में श्री ओम आमेट ने खिताब अपने नाम किया, जबकि उपविजेता श्री देव मुंडकोसिया रहे। महिला वॉलीबॉल वर्ग में मुंडकोसिया ने प्रथम स्थान और लिकी ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। रस्सा-कस्सी में लिकी विजेता बना जबकि भोलीखेड़ा उपविजेता रहा। सितोलिया स्पर्धा में लिकी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।





एथलेटिक्स मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में रतन पाल सिंह ने गोल्ड और सुरेंद्र सिंह ने सिल्वर जीता, जबकि महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में जमना ने स्वर्ण और दुर्गा कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सुरेंद्र सिंह ने स्वर्ण जबकि रतन सिंह ने रजत पदक हासिल किया।

समारोह के दौरान सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। समग्र कार्यक्रम का संचालन गायड सिंह चुंडावत ने किया, जिससे आयोजन अनुशासित और प्रभावी रहा।

यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह को भी मजबूत करती है, जिसकी प्रतिध्वनि पूरे क्षेत्र में महसूस की गई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story