ग्राम पंचायत ओड़ा में वर्षा बाई ने संभाली सरपंच पद की कमान, ग्रामीणों ने किया स्वागत
कार्यभार ग्रहण समारोह में पूर्व सरपंच, उपसरपंच और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं।

ओड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित सरपंच वर्षा बाई और अन्य जनप्रतिनिधि नजर आ रहे हैं।
आमेट। ग्राम पंचायत ओड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच वर्षा बाई ने विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नोजाराम जी, उपसरपंच, समस्त वार्ड पंच और गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में वर्षा बाई को सरपंच पद का दायित्व सौंपा गया।
कार्यभार ग्रहण के दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच वर्षा बाई का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्राम पंचायत ओड़ा में नए सरपंच के कार्यभार ग्रहण के साथ ही उन्हें पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
