आमेट के गोवल ग्राम पंचायत के अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेगाणा के खेत मैदान पर संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान सज्जन सिंह सोलंकी, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि हजारी लाल गुर्जर, गोवल प्रशासक कैलाश कंवर, प्रतिनिधि जसवंत सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव की उपस्थिति में मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने अतिथियों का तिलक, ईकलाई और साफा पहनाकर स्वागत किया। केन्द्राध्यक्ष मनोहर लाल कुमावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रधान प्रतिनिधि हजारी लाल गुर्जर ने उद्घाटन की घोषणा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि खिलाड़ियों को हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने ध्वजारोहण कर सभी खिलाड़ियों को खेलकूद प्रतियोगिता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया।

उद्घाटन समारोह में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। जनरल रेफरी गिरिराज डाकोत ने खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

शारीरिक शिक्षक कुलदीप खटीक ने बताया कि इस अवसर पर आरपी व पर्यवेक्षक रतन लाल सालवी, पीईईओ गोवल गणेश लाल गुर्जर, बीकावास पीईईओ मदनलाल गुर्जर, जनरल रेफरी गिरिराज डाकोत, संयोजक मुकेश वैष्णव, नन्द लाल शर्मा और अशोक कुमार खटीक सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कबड्डी छात्र वर्ग में नारु जी का गुढ़ा ने डेगाणा टीम को पराजित किया। वहीं जिम्नास्टिक खेल में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेगाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर शोभा लाल जाट, दयाराम मीणा, भगवान लाल राव, अजय कुमार, हरिशंकर जाट, बालूराम गुर्जर, सोनिया खटीक, अरविंद विश्नोई, उषा मेवाड़ा, हसीरा बानू, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, पावन कुमार, अंजु रानी, प्रीति मीणा और शंकर लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। डेगाणा में शुरू हुई यह संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धी भावना को मंच प्रदान कर रही है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story