आमेट के निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद के राउमावि में अध्ययनरत कक्षा 12 के विद्यार्थियों को प्राचार्य देवीलाल खटीक की अध्यक्षता में विदाई दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक धर्मपाल द्वारा किया गया।

शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं संबोधन

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संबोधन देने वाले शिक्षकों में शामिल थे:

  • प्रेम सागर बुनकर, धर्मपाल, दुष्यंत कुमार बैरवा
  • बृज मोहन गुर्जर, दयालाल लखारा, उम्मेद सिंह शेखावत
  • रामलाल सुथार, रामचंद्र रैगर, खालिद मोहम्मद शेख, मिठू सिंह रावत

"बच्चों को अनुशासन में रहकर परीक्षा देनी है तथा प्रश्नों को सरलता से कठिनता के क्रम में हल करना है और निडर होकर पेपर हल करना है।"

विद्यार्थियों का आभार एवं संकल्प

विदाई लेने वाले विद्यार्थियों ने भी सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का भरोसा दिया।

साथ ही, कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने भी विदा लेने वाले विद्यार्थियों के नक्शे कदम पर चलकर विद्यालय में पूर्ण अनुशासन में रहकर अध्ययन करने हेतु आश्वस्त किया।

परंपरागत विदाई एवं प्रीतिभोज

प्राचार्य देवीलाल खटीक ने गुड़ और धनिया देकर सभी का मुंह मीठा करवाया। इसके साथ ही:

  • विद्यार्थियों को इकलाई ओढ़ाकर और तिलक लगाकर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।
  • स्टाफ के सहयोग से सभी बच्चों के लिए दाल बाटी चूरमा का भोजन बनवाया गया।
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story