आमेट की जयसिंह श्याम गोशाला में भव्य अन्नकूट महोत्सव, गौमाताओं को कराया प्रसाद ग्रहण
राजस्थान के आमेट में आयोजित विशाल अन्नकूट महोत्सव के दौरान महिलाओं ने गोवर्धन पूजा और मेहंदी रस्म में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आमेट के श्री जयसिंह श्याम गोशाला परिसर में अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर एक साथ खड़े समिति पदाधिकारी दिख रहे हैं।
आमेट। नगर के भीलवाड़ा रोड स्थित श्री जयसिंह श्याम गोशाला परिसर में श्री गो भक्त सेवा समिति आमेट एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाई।
गो भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेश छीपा (काका) ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ सुबह 8 बजे श्री जयसिंह श्याम गोशाला परिसर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में अभिषेक के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने गोवर्धन पूजा एवं बालभाग की रस्म निभाई। दोपहर 2 बजे महिला संगीत का आयोजन हुआ। इसके साथ ही महिलाओं ने गोमाता के लिए मेहंदी की रस्म निभाई तथा गोशाला परिसर में आकर्षक रंगोली सजाई।
कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे गौमाताओं की आरती की गई। इसके बाद गौमाताओं को अन्नकूट का प्रसाद जीमाया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर गौ सेवा समिति के जिलाध्यक्ष जेठूसिंह, नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश सरणोत, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, गो भक्त सेवा समिति आमेट के अध्यक्ष धर्मेश छीपा (काका), रमण कंसारा, श्री जयसिंह श्याम गोशाला के व्यवस्थापक मनोहर शर्मा, मदनलाल पुरोहित, राजेन्द्र लोहार, आमेट के अधिशासी अधिकारी, प्रभू लाल मेवाड़ा, किशन छीपा, किशन पालीवाल, जगदीश तिवारी, गंभीर सिंह राठौड़, भेरूलाल टेलर, खुब चन्द्र माहेश्वरी, रूपसिंह राव, निर्मला शर्मा, ललित शर्मा, विनोद शर्मा, बंशीलाल पालीवाल एवं रतन भोई सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर विशाल अन्नकूट महोत्सव को सफल बनाया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
