आमेट में करिश्मा मेहता मेमोरियल फाउंडेशन, मुंबई द्वारा घुमंतू छात्रावास में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रावास में अध्ययनरत असहाय एवं निर्धन विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन सहित विभिन्न स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। अध्ययन सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह साफ दिखाई दिया तथा अपने हाथों में नोटबुक और पेन पाकर छात्र अत्यंत हर्षित नजर आए।

कार्यक्रम के पश्चात सभी विद्यार्थियों एवं आगंतुक अतिथियों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित महानुभावों ने करिश्मा मेहता मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

फाउंडेशन के संस्थापक ज्ञानेश्वर मेहता ने बताया कि करिश्मा मेहता मेमोरियल फाउंडेशन का गठन स्वर्गीय करिश्मा मेहता की पावन स्मृति में किया गया है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन शिक्षा, चिकित्सा एवं मानवीय संवेदनाओं के तीन प्रमुख उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रहा है। उनके अनुसार अल्पायु में ही इस दुनिया को अलविदा कहने वाली करिश्मा मेहता के मन में शिक्षा, चिकित्सा तथा मानव सेवा के प्रति विशेष लगाव एवं समर्पण था। उसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए सीए धीरज मेहता द्वारा इस फाउंडेशन की स्थापना की गई।

ज्ञानेश्वर मेहता ने बताया कि फाउंडेशन पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर चुका है। मादा की बस्सी ग्राम में शीतकाल के दौरान भील बस्ती के परिवारों को कंबल वितरित किए गए थे, जबकि मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में निर्बल छात्राओं को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा संवर्धन एवं असहाय मानव सेवा के अनेक लक्ष्यों के साथ निरंतर कार्यरत है और भविष्य में भी समाजहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष अभय कुमार गेलड़ा, सचिव सतीश सोनी, मीडिया प्रभारी पवन कच्छारा, राजसमंद ज़ोन के कोषाध्यक्ष ललित दिलीवाल सहित अनेक गणमान्यजन एवं वीर साथी उपस्थित रहे। घुमंतू छात्रावास की ओर से प्रभुलाल, किशन सिंह, पवन मेहता, देवीलाल गहलोत एवं दिलीप सिरोहिया ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सामाजिक सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस आयोजन ने फाउंडेशन के जनकल्याणकारी प्रयासों को एक बार फिर रेखांकित किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story