आमेट गोशाला में एकादशी पर गोमाता को लगाया 601 किलो लापसी का भोग
पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर महाराष्ट्र के गोभक्तों के सहयोग से हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक की गोसेवा।

आमेट में पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर बुधवार को श्री जयसिंह श्याम गोशाला में श्रद्धा, सेवा और धर्मभाव का विशेष संगम देखने को मिला। गोशाला परिसर में गोमाता को 601 किलो लापसी का भोग धराया गया। आयोजन में गो भक्तों और सेवाधारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गोमाता के यार्ड में जाकर लापसी खिलाई।
गो सेवा के इस विशेष आयोजन के लाभार्थी पूना, महाराष्ट्र निवासी गो भक्त रमेश चंद्र माहेश्वरी और अलका माहेश्वरी रहे। अधिक मास मनोरथ के अंतर्गत आयोजित इस धार्मिक सेवा कार्यक्रम में दान-पुण्य के महत्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान गोशाला अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी, तारामणि सोमानी, सचिव मदन लाल पुरोहित, व्यवस्थापक मनोहर लाल शर्मा, सुरेश सोनी और शंकर लाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान गोशाला परिसर धर्ममय वातावरण से सराबोर रहा और गो सेवा को लेकर श्रद्धालुओं ने आस्था व्यक्त की।
पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर आयोजित यह सेवा आयोजन गो संरक्षण और सनातन परंपराओं के प्रति समाज की आस्था और समर्पण का महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
