आमेट में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नगरपालिका क्षेत्र में नशामुक्ति रैली निकाली। उपखंड अधिकारी राजेश मीना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थी नशामुक्ति के नारे लगाते हुए हाथों में नशामुक्ति से संबंधित बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे।

रैली में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गिरिजा शंकर मिश्रा, यूसीईओ प्रकाश चन्द्र प्रजापत, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति जीनगर, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव का सानिध्य रहा।

रैली पीएम श्री विद्यालय के मित्र मंडल परिसर से शुरू होकर जवाहर नगर, बस स्टैंड, लक्ष्मी बाजार और एसबीआई बैंक रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां उपखंड अधिकारी राजेश मीना ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।

सीबीईओ गिरिजा शंकर मिश्रा ने विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और समाज को भी नशामुक्त करवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया। यूसीईईओ प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीमा पांडे, पूजा रांकावत, विजय सिंह सोलंकी, रविकांत शर्मा, रेखा शर्मा, छोटूराम जाट, ललिता साहू, पूजा शर्मा, तारा तलेसरा, संगीता शर्मा, कर्णिका जीनगर सहित अनेक शिक्षकों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संदेश देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story