आमेट नगर में शनिवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्री भैरव चेरिटेबल ट्रस्ट बिसलपुर द्वारा संचालित श्री भैरव आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

शिविर प्रभारी मदन लाल पुरोहित ने बताया कि शिविर पन्नाधाय बस स्टैंड के पास स्थित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंद कॉलोनी में आयोजित होगा। शिविर शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा, जिसमें नेत्र रोगों की जांच की जाएगी।

जांच उपरांत भर्ती किए गए मरीजों को बस द्वारा बिसलपुर स्थित हॉस्पिटल ले जाया जाएगा, जहां उनके ऑपरेशन किए जाएंगे। ऑपरेशन के बाद मरीजों को अगले दिन बस द्वारा वापस शिविर स्थल तक छोड़ा जाएगा। भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज के साथ एक व्यक्ति के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।

शिविर में नेत्र जांच, ऑपरेशन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि शिविर में चश्मों के नंबर निकालने की व्यवस्था नहीं रहेगी।

शिविर के सफल आयोजन को लेकर सुरेश सोनी, चतर लाल डांगी और गणपत लाल चौधरी द्वारा प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के लिए यह शिविर राहत और उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story