खेत पर कृषि कार्य के दौरान सर्पदंश, 50 वर्षीय मेगाराम सालवी की मौत
आमेट के गुमानजी का गुड़ा गांव में खेत पर कृषि कार्य के दौरान 50 वर्षीय मेगाराम सालवी को सर्पदंश के बाद अचेत अवस्था में पाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

तस्वीर में आमेट के गुमानजी का गुड़ा गांव के निवासी मेगाराम सालवी दिखाई दे रहे हैं।
आमेट। राछेटी ग्राम पंचायत के गुमानजी का गुड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय मेगाराम पिता भेरुलाल सालवी की मंगलवार शाम खेत पर कृषि कार्य करते समय सर्पदंश के बाद मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कृषि कार्य के लिए खेत पर गए मेगाराम रात 9 बजे तक घर नहीं लौटे। इस पर उनकी पत्नी सन्तु बाई ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंचीं। वहां मेगाराम अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन और ग्रामीण उन्हें रात में आमेट उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मेगाराम को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मृतक के भाई प्रेमलाल सालवी ने आमेट पुलिस थाने में दी और प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्रकरण का अनुसंधान एएसआई भंवर सिंह कर रहे हैं।
मेगाराम की मौत की सूचना पर उप चिकित्सालय में समाजसेवी शिवलाल गुर्जर, कालूसिंह, करण सिंह, मदनलाल, प्रकाश, सुरेश, नारायण लाल सहित ग्रामवासी पहुंचे। मृतक के परिवार में दो लड़के और एक लड़की हैं, जो सभी नाबालिग और अविवाहित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
