आमेट नगर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ पारम्परिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के इमामबाड़े (तकिया) पर सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए, जहां से ढोल-बाजों के साथ सामूहिक रूप से भोलीखेडा हवेली होते हुए मारू दरवाजा बाहर स्थित अंजुमन मदरसा तक जुलूस के रूप में प्रस्थान किया गया।

स्टेशन क्षेत्र में निवासरत समुदाय के लोगों द्वारा अंजुमन गौसिया पर एक-दूसरे का गुलपोशी एवं फूल-मालाओं के साथ खैरमकदम किया गया। इसके उपरांत सभी लोग सलातो सलाम और दरूद शरीफ पढ़ते हुए नगर के चन्द्र भागा नदी तट स्थित ईदगाह के लिए रवाना हुए।

ईदगाह पहुंचकर जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज़ मौलाना नसीम रज़ा सुलतानी नईमी द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करवाई गई। इस दौरान उन्होंने पर्व की अहमियत, आपसी भाईचारे का संदेश दिया तथा देश में अमन-ओ-आमान की दुआ कराई। नमाज में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने शिरकत की।

नमाज के पश्चात सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कब्रिस्तान पहुंचकर अपने बुजुर्गों को फूल एवं इत्र पेश किए गए। साथ ही नदी दरवाजा स्थित सैय्यद हज़रत शहीद गुलाब शाह र.अ. की दरगाह पर पहुंचकर फातिहा सलाम पेश किया गया तथा भारत देश में अमन-शांति की दुआ मांगी गई। इसी क्रम में तकिया इमामबाड़ा पर भी फातिहा सलाम पढ़कर देश की खुशहाली की दुआएं की गईं।

इस अवसर पर नगर एवं आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में समुदाय के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। पूरा आयोजन आस्था, भाईचारे और सामूहिक एकता की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसने ईद-उल-अजहा के धार्मिक और सामाजिक संदेश को और सुदृढ़ किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story