आमेट में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा खंड आमेट की कार्यकारिणी एवं सदस्यों की बैठक सेठ तख्तमल कच्छारा विद्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने की। इसमें आगामी सत्र की गतिविधियों, संगठन विस्तार, महिला शिक्षक अधिवेशन में भागीदारी और शिक्षकों की विभिन्न मांगों को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत और मोहन लाल जाट मौजूद रहे। महासंघ खंड आमेट के मंत्री गजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगामी सत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्ययोजना प्रस्तुत की।

15 नवम्बर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले महिला शिक्षक अधिवेशन में आमेट खंड से अधिकतम महिला शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला मंत्री उषा मेवाड़ा को संयोजिका और ममता खटीक को सह संयोजिका नियुक्त किया गया।

बैठक में कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बैंक खाते का हस्तांतरण कर एसबीआई बैंक में खाता खुलवाने का प्रस्ताव रखा। वहीं, उपाध्यक्ष अशोक कुमार खटीक ने संगठन विस्तार के लिए पीईईओ क्षेत्र पर संयोजक और सह संयोजक नियुक्त करने की रूपरेखा तैयार की।

सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिनिधि मोहन लाल जाट ने पेंशनधारी शिक्षकों के लाइव सर्टिफिकेट ऑनलाइन करने में सहयोग करवाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में चुनाव आचार संहिता के बाद तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करवाने और विभिन्न पदों पर डीपीसी करवाकर पदोन्नति सुनिश्चित करने सहित शिक्षकों की अनेक मांगों पर चर्चा हुई।

इन मांगों को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए। बैठक का संचालन खंड मंत्री गजेन्द्र सिंह चौहान ने किया। मांगों के संबंध में प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। अंत में खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्राध्यापक रेखा राम चौधरी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार खटीक, पूर्व मंत्री किशन सिंह चुण्डावत, पंकज कुमार गाडरी, रवि कुमार श्रोत्रिय, मुकेश कुमार रेगर सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story