आमेट में शिक्षा विभाग ने सरकारी के साथ ही निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर सख्ती बढ़ा दी है। विभाग के नए आदेशों के अनुपालन में अब शिक्षा अधिकारियों के लिए प्रतिमाह राजकीय विद्यालयों के साथ ही निजी विद्यालयों का अवलोकन और शाला संबलन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत प्रतिमाह बदलते क्रम में शाला संबलन एप के माध्यम से अधिकारियों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे, जिनका निरीक्षण करना उनके लिए बाध्यकारी होगा। इसी क्रम में आमेट ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव को जुलाई माह के लिए सात सरकारी एवं पांच निजी विद्यालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आवंटित निजी विद्यालयों में एक्सीलेंट एकेडमी, ग्रेट वेगन पब्लिक स्कूल, प्रभात पब्लिक स्कूल, श्री वीर पत्ता सीनियर सेकेंडरी स्कूल और विद्या निकेतन स्कूल शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारी विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और स्टाफ की उपलब्धता की बारीकी से जांच करेंगे। इसके साथ ही विद्यालय भवन की भौतिक स्थिति, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, छात्र-छात्राओं के लिए पृथक सुविधाओं तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप एवं फर्नीचर जैसे भौतिक संसाधनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। निरीक्षण के समय तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम, केश बुक और आय-व्यय का विवरण भी रिकॉर्ड में लिया जाएगा। शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने के उद्देश्य से विशेष रूप से वर्क बुक, गृह कार्य और विद्यार्थियों की मौखिक अभिव्यक्ति की सघन जांच भी की जाएगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story