आमेट: दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय अभिभावक परामर्श शिविर
सेठ तख्तमल कच्छारा उमावि में आयोजित शिविर में दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ भामाशाहों का सम्मान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

आमेट के सेठ तख्तमल कच्छारा उमावि परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय परामर्श शिविर के दौरान उपस्थित अतिथि, भामाशाह और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते दिव्यांग विद्यार्थी।
खेलकूद एवं प्रतियोगिताएं
शिविर प्रभारी आर पी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई:
- चम्मच रेस और गुबारा फोड़
- रुमाल झपट और जलेबी रेस
- ड्राॅईंग पेंटिंग प्रतियोगिता
अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति
पारितोषिक वितरण समारोह में निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित रहे:
- मुख्य अतिथि: एसीबीईओ राम अवतार मीणा
- विशिष्ट अतिथि: राजेन्द्र सिंह चुण्डावत (पूर्व जिलाध्यक्ष, शिक्षक संघ राष्ट्रीय), मुकेश वैष्णव (तहसील अध्यक्ष, साकेत साहित्य संस्थान आमेट), डाॅ. छाया सेठ उदयपुर, रोशन लाल, शान्ति देवी आछेरा, राजेश आछेरा, सुरभि आछेरा, दीपक सिंह, और हिम्मत सिंह।
भामाशाह सम्मान एवं जानकारी
एसीबीईओ राम अवतार ने शिविर में सहयोग करने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया:
- सेवानिवृत्ति शारीरिक शिक्षक राधेश्याम आछेरा, दीपक सिंह, रोशन लाल रेगर, और हिम्मत सिंह को "भामाशाह सम्मान" प्रदान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश वैष्णव ने "दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चल रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।"
उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर सन्दर्भ रिसोर्स पर्सन कमलेश जीनगर, शारीरिक शिक्षक पंकज कुमार गाडरी, गायड़ सिंह चुण्डावत, गजेन्द्र सिंह चौहान, संजू सुथार, तोफिक आलम, मनोज भादू, उषा मेवाड़ा, ममता चारण, मनीष शर्मा, निशा, सरिता, पवन कुमार, सियाराम, गणेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
