आमेट। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारणिया खेड़ा में आयोजित 35वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभिन्न वर्गों की विजेता टीमों को गोल्ड मेडल, उपविजेता खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल और चैम्पियनशिप जीतने वाली टीमों को ट्रॉफी व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गौरीशंकर ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी भगवान लाल कुमावत तथा विशिष्ट अतिथि प्रकाश कुमावत, पर्यवेक्षक रतन लाल सालवी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव, बंशीलाल, बालूराम, मानवेन्द्र सिंह चौहान, कैलाश कुमावत और मांगीलाल कुमावत रहे। सरस्वती पूजन और राष्ट्रीय गीत के साथ समारोह की शुरुआत हुई। प्राध्यापक मांगी लाल गुर्जर ने स्वागत उद्बोधन दिया।

विशिष्ट अतिथि एवं पर्यवेक्षक सीबीईओ कार्यालय आरपी रतन लाल सालवी ने ग्रामवासियों और भामाशाहों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में आर्थिक सहयोग किए जाने पर आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षक हीरा लाल माली ने चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के खेल संयोजक अरविंद विश्नोई ने बताया कि जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओलनाखेड़ा ने चैम्पियनशिप का खिताब जीता। 19 वर्ष छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाखरमाला तथा 19 वर्ष छात्रा वर्ग में मेजबान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारणिया खेड़ा चैम्पियन बना।

मुख्य अतिथि समाजसेवी भगवान लाल कुमावत ने कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि और अधिक मेहनत कर अगले वर्ष जीतने का अभ्यास करना चाहिए। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, उपविजेता खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल तथा चैम्पियनशिप जीतने वाली टीमों को ट्रॉफी व पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्राध्यक्ष गौरीशंकर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले ग्रामवासियों, भामाशाहों, टेक्निशियंस और प्रतिनियुक्त स्टाफ का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। मंच संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर जीतराम प्रजापत, जीतेन्द्र कुमार, धर्मराज मीणा, जमना शंकर आमेटा, लक्ष्मी लाल जीनगर, राजेन्द्र भांड, भैरुलाल मेवाड़ा, किशन लाल जाट, ओमप्रकाश आचार्य, कविता जोशी, हिम्मत, प्रभु, मीठा लाल, शम्भू लाल, नरेश कुमावत, महेश वैष्णव, रमेश आमेटा, कृष्ण कांत विश्नोई, कुलदीप खटीक, सोनिया खटीक, सम्पत मीणा, पूनम चौधरी, रिजवान अहमद, संजना रेगर, सरिता शर्मा, बाबुलाल रेगर, प्रहलाद सालवी, गिरिराज, रमेश कुमार, राहुल खटीक आदि उपस्थित थे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story