आमेट। उपखंड मुख्यालय आमेट के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की एकम से शुरू हुई जो दशमी तक दशा माता की कहानी सुनाई जो आज शुक्रवार को दशा माता की पूजा अर्चना के साथ संपूर्ण हुई। होली के अगले दिन एकम से चल रही दशा माता कथा मनोरथ पीपल पूजा के साथ शुक्रवार को पूर्ण हुई। जिसमें दशा माता की पूजन और व्रत परिवार में आर्थिक स्थिति सुधारने और सुख-शांति के बनाए रखने के लिए महिलाएं द्वारा किया जाता है। आमेट उपखंड व आसपास के सहित गांव में दशा माता पर्व धूमधाम से मनाया गया।

मंदिरों और पीपल के वृक्ष पर उमड़ी श्रद्धा

सजी-धजी सुहागन महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर पीपल के वृक्ष पर अल सुबह से ही शुभ मुहूर्त के अनुसार परम्परागत पूजन के लिए भीड़ लगी रही। होली से नौवें दिन दशा माता दियाडा बावजी के यहां जागरण का आयोजन किया गया। वहीं अगले दिन शुक्रवार को दशा व्रत माता की पूजा करने के लिए सभी गली-मोहल्ले की महिलाएं सुबह मुहूर्त में सज-धज कर नये वस्त्र धारण कर तैयार होकर गीत गाती हुई दशा माता के मन्दिर पहुंचीं।

विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन अनुष्ठान

मन्दिर में महिलाएं सबसे पहले दशा माता के स्थान की पूजा करने के बाद पीपल व पतवारी की पूजा कर पीपल की परिक्रमा की। महिलाओं ने अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना कर व्रत रखा तथा विधि विधान से पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर दशा माता की पूजा अर्चना की तथा दस दिन तक दशा माता की कहानियां सुनी। महिलाओं द्वारा किया गया यह पूजन "परिवार में आर्थिक स्थिति सुधारने और सुख-शांति के बनाए रखने के लिए" समर्पित रहा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story