आमेट स्थित चंद्रभागा नदी तट के समीप दरगाह शरीफ पर हजरत गुलाब शाह के आगामी उर्स को लेकर दरगाह कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदीक मोहम्मद उर्फ लाला भाई मंसूरी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि उर्स का आयोजन आगामी 28 व 29 जुलाई को किया जाएगा, जिसकी तिथि चांद दिखने के अनुसार तय की गई है।

दरगाह कमेटी के सूत्रों के अनुसार उर्स की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में दरगाह कमेटी के पदाधिकारी, लंगर ग्रुप के सदस्य तथा गुलाब शाह बाबा के चाहने वाले मौजूद रहे। बैठक में सभी ने मिलकर उर्स की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार उर्स के पहले दिन सुबह कुरान ख्वानी और परचम कुशाई होगी। इसके बाद दोपहर में चादर जुलूस निकाला जाएगा तथा रात्रि में मिलाद शरीफ और कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल कमर वारसी एन्ड पार्टी अपना कलाम पेश करेंगी।

उर्स के दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे रंग की महफिल का आयोजन होगा, जबकि शाम 3:30 बजे कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। लंगर ग्रुप द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में उर्स के सफल आयोजन के लिए तमाम प्रकार के बंदोबस्त को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं तथा संबंधित सदस्यों को आवश्यक हिदायतें भी दी गईं। बैठक के दौरान दरगाह कमेटी के पदाधिकारी, लंगर ग्रुप के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय बाबा साहब के चाहने वाले उपस्थित रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story