राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीमती अल्का शर्मा व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद भारत भूषण पाठक के निर्देशानुसार आमेट में "Transformative Tuesday" अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आमेट में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) आमेट विजय टाक के द्वारा विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा व सोशल मीडिया के सही उपयोग हेतु विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामावतार मीणा व प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति जीनगर एवं विद्यालय शिक्षकगण उपस्थित रहे।

साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग

मुख्य वक्ता आमेट न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय टाक ने कहा कि "सोशल मीडिया के विभिन्न नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर आदि पर मैसेज व चैटिंग करके धमकाना, डराना या दबाव बनाना आदि साइबर क्राइम की श्रेणी में आते है।" उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि "विद्यार्थियों एवं लोगों को सोशल नेटवर्किंग का उपयोग करते समय इन सभी से दूर रहना चाहिए।" विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि "वहीं विद्यार्थी सोशल नेटवर्किंग का उपयोग अपनी पढ़ाई एवं नवीन ज्ञानवर्धक जानकारी हेतु करता है तो वह उसके बहुत उपयोगी रहेगा।"

मोबाइल का संतुलित उपयोग और संवैधानिक जागरूकता

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डिजिटल युग में स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए कहा कि "मोबाइल पर अधिक समय बिताना मानसिक व शारीरिक विकास में बाधक बनता है, मोबाइल का उपयोग सीमित रूप से करना है।" कार्यशाला के दौरान "कोर्ट वाली दीदी" सुझाव/शिकायत पेटी का शुभारंभ किया गया। इसी कार्यक्रम में एसीबीईओ रामावतार मीणा ने विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story