आमेट। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं माननीय अध्यक्ष महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अलका शर्मा व सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद भारत भूषण पाठक के निर्देशानुसार 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' (Transformative Tuesday) अभियान के तहत पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के सभागार में अध्यक्ष महोदय तालुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट) आमेट विजय टांक न्यायाधीश महोदय के द्वारा विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा व सोशल मीडिया के सही उपयोग हेतु साइबर जागरूकता विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की रूपरेखा व अतिथियों का स्वागत

विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम अवतार मीणा थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने की। उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, मुकेश वैष्णव ने अतिथियों का स्वागत किया।

साइबर क्राइम और सोशल मीडिया का उचित उपयोग

मुख्य वक्ता आमेट मजिस्ट्रेट विजय टांक ने कहा कि "सोशल मीडिया के विभिन्न नेटवर्किंग प्लेटफार्म जैसे वाॅट्स ऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर आदि पर मैसेज व चेटिंग करके धमकाना, डराना या दबाव बनाना आदि साइबर क्राइम की श्रेणी में आते हैं विद्यार्थियों व‌ लोगों को सोशल नेटवर्किंग का उपयोग करते समय इन सभी से दूर रहना चाहिए वहीं विद्यार्थी सोशल मीडिया का उपयोग अपनी पढ़ाई एवं नवीन ज्ञानवर्धक जानकारी हेतु करता है तो वह उसके लिए बहुत उपयोगी रहेगा।" उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि "मोबाइल पर अधिक समय बिताना मानसिक व शारीरिक विकास में बाधक बनता है अतः मोबाइल का उपयोग भी सीमित रुप से करना है विद्यार्थियों को‌ मोबाइल पर चलने वाले आनॅलाइन गेम्स नहीं खेलने चाहिए।"

शिकायतों के लिए 'कोर्ट वाली दीदी पेटी' का शुभारंभ

मजिस्ट्रेट विजय टांक ने निर्देश दिए कि यदि छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या साइबर क्राइम हो रहा है, तो वे उसकी शिकायत 'कोर्ट वाली दीदी पेटी' में प्रार्थना पत्र के माध्यम से कर सकेंगे, न्यायालय उन पर त्वरित कार्रवाई करेगा। इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालय हेतु 'कोर्ट वाली दीदी पेटीका' का शुभारंभ किया गया।

संवैधानिक जागरूकता और आभार

एसीबीईओ राम अवतार मीणा ने विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों व‌ कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने पीएम श्री विद्यालय में निर्मित संविधान कक्ष से अवगत करवाया। उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राखी आर्य ने किया।

इस अवसर पर प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, मुकेश वैष्णव, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रूपसिंह, आमेट तालुका के कनिष्ठ सहायक राम लाल राठी, पैरालीगल वाॅलीन्टियर हेमराज बलाई व‌ कुंदन रेगर, होम गार्ड प्रकाश चन्द्र आदि उपस्थित थे।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story