आमेट क्रय विक्रय सहकारी समिति को नैनो यूरिया बिक्री में मिला प्रथम स्थान
इफको क्षेत्रीय सहकार सम्मेलन में भीलवाड़ा और राजसमंद सहित पांच जिलों में सर्वाधिक नैनो उर्वरक विक्रय के लिए समिति के प्रतिनिधि शैल सिंह चुंडावत को सम्मानित किया गया।

उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आयोजित इफको क्षेत्रीय सहकार सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि पीआर सियाग और अन्य अतिथियों द्वारा आमेट समिति के लेखापाल शैल सिंह चुंडावत को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित करने का दृश्य।
आमेट। नैनो उर्वरक उपयोग पर आधारित इफको द्वारा क्षेत्रीय सहकार सम्मेलन राजस्थान कृषि महाविद्यालय उदयपुर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में आमेट क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. आमेट द्वारा भीलवाड़ा, डुंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़ एवं राजसमन्द जिले में वर्ष 2025-2026 में सबसे ज्यादा नैनो यूरिया व नैनो डिएपी विक्रय करने पर आमेट क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. आमेट ने उत्कृष्ट कार्य कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया!
समारोह और सम्मान का विवरण
इस अवसर पर आमेट क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. आमेट के प्रतिनिधि लेखापाल शैल सिंह चुंडावत को मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया। समारोह में मुख्य अतिथि पीआर सियाग, सीसीबी बैंक प्रबन्धक आशुतोष भट्ट, इफको क्षेत्रीय प्रबन्धक उदयपुर प्रवीण लांबा और 5 जिले के सोसाइटी व्यवस्थापकों की उपस्थिति गरिमामय रही।
"नैनो उर्वरक उपयोग पर आधारित क्षेत्रीय सहकार सम्मेलन में आमेट समिति को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर यह सम्मान प्रदान किया गया।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
