आमेट में संविधान दिवस पर प्रस्तावना वाचन व विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं व कर्मियों ने ली निष्ठा की शपथ, पैरालीगल वॉलेन्टियर ने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर दी जानकारी।

आमेट। संविधान दिवस के अवसर पर आमेट में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में प्रस्तावना वाचन के साथ विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद एवं अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति आमेट के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्तागण और न्यायालय कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी की उपस्थिति में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। साथ ही संविधान में निहित मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ग्रहण की गई।
इस दौरान पैरालीगल वॉलेन्टियर की ओर से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बताया गया कि संविधान दिवस हमारी लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उपस्थित लोगों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया गया कि अधिकारों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को अपने मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।
पैरालीगल वॉलेन्टियर ने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। शिविरों के दौरान भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से संविधान में निहित आदर्शों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने का संदेश दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
