आमेट में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आमेट ब्लॉक मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी आमेट की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन करते हुए उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुण्डावत ने कहा कि विगत कुछ दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में धरना दिया जा रहा था, लेकिन छात्रों की मांगों को दरकिनार करते हुए उन पर जबरदस्ती बल प्रयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसदों द्वारा दिए जा रहे धरने पर भी दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे वे चोटिल हुए। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में आमेट नगर में यह प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुण्डावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतन लाल तेली, पूर्व सरपंच राम लाल गुर्जर, गायड सिंह राठौड़, मनोज बुनकर, पुष्पेंद्र जांगिड़, पूर्व पार्षद प्रकाश खटीक, पंकज टेलर, हिम्मत खटीक, सुरेश सिंह खिंची, ताहिर अली शोरघर, किशन सिंह सिरोड़ी, मनोहर लाल खटीक, लादू लाल खटीक, दीपक सरगरा, फारुख खान, फिरोज खान, अनिल बैरवा, रूप लाल बैरवा, पूरण सिंह पंवार, ललित लोहार, हरीश देवासी, गणेश लाल खटीक, अशोक सालवी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आमेट में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों तथा दिल्ली में छात्रों और विपक्षी नेताओं पर कथित बल प्रयोग के विरोध में अपना लोकतांत्रिक प्रतिरोध दर्ज कराया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story