आमेट: कांग्रेस संगठन की मजबूती पर जोर, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को आह्वान
राजसमंद जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने और आगामी निकाय चुनाव हेतु संगठन के पुनर्गठन की रणनीति साझा की।

झीलोला स्थित हनुमान आश्रम में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में उपस्थित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, पीसीसी सचिव योगेंद्र सिंह परमार और अन्य पदाधिकारी।
आमेट। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमेट की एक बैठक समीपवर्ती ग्राम झीलोला स्थित हनुमान आश्रम में आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुण्डावत ने की, जिसमें संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
अतिथियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान और मुख्य अतिथि के रूप में पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुण्डावत एवं कार्यकर्ताओं ने आगंतुक अतिथियों का उपरना पहनाकर भावभीना और आत्मीय स्वागत किया।
सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
बैठक में नवनियुक्त राजसमंद जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कांग्रेस के संगठन को नए सिरे से मजबूत एवं सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि "जो पदाधिकारी पार्टी एवं संगठन की गतिविधियों में सक्रिय होंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी का काम करेगा, उसी कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।" आगामी पंचायत व नगर निकाय चुनाव से पहले पार्टी के संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पंचायत स्तर तक होगा संगठन का पुनर्गठन
पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "पार्टी को पंचायत इकाई तक नए सिरे से नवगठित व मजबूत किया जाएगा।" बैठक को जिला ओबीसी अध्यक्ष मनोहर ने भी संबोधित किया और संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर आमेट नगर अध्यक्ष रतन लाल तेली, झीलोला मंडल अध्यक्ष भीमराज बेरवा, पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर, नगरपालिका आमेट के निवर्तमान उप चेयरमैन, मुस्लिम समाज के विकास पुरुष हाजी मीरू खांन मंसुरी और महिला ब्लॉक अध्यक्ष सायरी सुथार उपस्थित थे। साथ ही हिम्मत खटीक, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव आजाद शाह, मांगू सिंह, हरीश रेबारी, पूर्व पार्षद ताहीर अली, गोपाल गुर्जर, पालिका पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रदीप सिंह राठौड़, ललित लोहार, नारायण लाल गुर्जर, अशोक सालवी, हरि सिंह ठनका, पारस सेन, गणेश सुथार, भारत त्रिवेदी, निलेश गुंजल, बद्री दास, प्रदीप सिंह राठौड़, नारू लाल, मांगीलाल, गिरधारी सिंह, देवकिशन पालीवाल, नारायण रेगर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला सहसचिव ईलाहीबक्ष कुरैशी, प्रभादेवी, गणेश गायरी आदि बड़ी संख्या में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बैठक का सफल संचालन करते हुए सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
